फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former MLA's nephew missing

पूर्व विधायक के कारोबारी भतीजे लापता, तलाश शुरू

Fri, 19 Feb 2021 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Former MLA's  nephew missing
शहर के पूर्व विधायक स्व. केके नवमान के भतीजे व कागज कारोबारी ब्रज किशोर वार्ष्णेय (57) अलीगढ़ से मुरादाबाद के रास्ते में लापता हो गए हैं। वे यहां अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बुुधवार को मुरादाबाद के लिए रवाना हुए थे। मगर, वे अपने घर (मुरादाबाद) नहीं पहुंचे। गांधीपार्क थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के मानिक चौक इलाके में रहने वाले नंद प्रकाश नवमान पुत्र स्व. केके नवमान (भाजपा शहरी क्षेत्र के पूर्व विधायक) के चचेरे भाई ब्रज किशोर वार्ष्णेय 1/170 राम गंगा विहार फेस-1 सिविल लाइंस मुरादाबाद में परिवार के साथ रहते हैं। वहीं पर कागज सप्लाई का कारोबार करते हैं। यहां पर आगरा रोड टीकाराम बिल्डिंग निवासी उनके साढ़ू के बेटे की शादी 16 फरवरी को शहर के गेस्ट हाउस में शादी थी। शादी में शामिल होने वे अकेले आए थे। रात को नंद प्रकाश नवमान के पास रुके और बुधवार सुबह आठ बजे नंद प्रकाश नवमान ने उन्हें गांधीपार्क रोडवेज बस स्टैंड से मुरादाबाद की बस में बैठाया। इसके बाद वे शाम तक मुरादाबाद अपने घर नहीं पहुंचे और फोन भी बंद हो गया। इस पर मुरादाबाद से यहां फोन किए गए और उनकी खोज कराई गई। तमाम प्रयास के बाद जब कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

गांधीपार्क थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। साथ में सोशल मीडिया व आसपास के जिलों की मदद से भी खोज कराई जा रही है। सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अलीगढ़ से मुरादाबाद तक के सभी संभावित ठिकानों पर जानकारी कराई जा रही है। रोडवेज बस स्टाफ भी उनके रास्ते में कहीं उतरने की कोई सटीक जानकारी नहीं दे सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed