{"_id":"69db90f39381c834f208aa70","slug":"former-gram-pradhan-arrested-for-shooting-a-youth-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक को गोली मारने का आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक को गोली मारने का आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 12 Apr 2026 06:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:03 PM IST
सार
प्रमोद कुमार को तेहरा रोड पर गोली मार दी गई थी। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान विनय कुमार के कहने पर रवि और सागर नामक युवकों ने प्रमोद कुमार पर दो गोलियां चलाईं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में एक युवक को गोली मारने की घटना में आरोपी बनाए गए तीन लोगों में से मुख्य आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना गत 11 अप्रैल की है।
विज्ञापन
थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 11 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव अंडला निवासी प्रमोद कुमार को तेहरा रोड पर गोली मार दी गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। वहां पर प्रमोद कुमार घायल अवस्था में पड़े मिले। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
पीड़ित के छोटे भाई प्रवीण कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के पूर्व प्रधान विनय कुमार के कहने पर रवि और सागर नामक युवकों ने उसके भाई प्रमोद कुमार पर दो गोलियां चलाईं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आईपीएस सम्यक सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रधान विनय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।