{"_id":"5c0d1dbdbdec2241ae4f5ed7","slug":"former-bsp-mlc-mukul-upadhyaya-reached-viraat-dharm-sabha-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में विराट धर्मसभा में पहुंच मुकुल ने सभी को चौंकाया, कहा- विहिप के नेताओं ने बुलाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में विराट धर्मसभा में पहुंच मुकुल ने सभी को चौंकाया, कहा- विहिप के नेताओं ने बुलाया था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 09 Dec 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
मुकुल उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा से निकाले गए पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने भले ही अभी किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा न की हो लेकिन दिल्ली में आयोजित विराट धर्मशाला में शामिल होकर उन्होंने भगवा चोला पहन लिया है। मुकुल उपाध्याय का कहना है कि उन्हें विश्व हिंदू परिषद के कुछ बड़े नेताओं ने बुलाया था। इसलिए इस धर्मसभा में उन्होंने शिरकत की। वैसे भी अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले माह बसपा के दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय के भाई पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय को बसपा ने निकाल दिया था। तब पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने अपने भाई रामवीर, भाभी सीमा के अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि वह अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट मांग रहे थे तो मायावती ने उनसे पांच करोड़ रुपये मांगे थे। जब वह रुपये की व्यवस्था नहीं कर सके तो उनके भाई के कहने पर ही मायावती ने उन्हें निकाला है।
विज्ञापन
उसके बाद मुकुल उपाध्याय ने अपने भाजपा में जाने के संकेत दिए थे।
मुकुल पूर्व में आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। हालांकि बसपा से निकाले जाने के बाद अभी तक उन्होंने किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा नहीं की, लेकिन राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए रविवार को दिल्ली में हुई धर्मसभा में शामिल होकर उन्होंने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
मुकुल इस धर्मसभा में मंच पर आसीन थे। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक था। उन्हें विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने बुलाया था। इसलिए वह इस धर्मसभा में गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मंदिर बनना चाहिए और अब जन-जन की यही पुकार है। वह भी यही चाहते हैं कि वहां मंदिर बनना चाहिए। इसलिए ही धर्मसभा में शामिल होने गए थे। अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर या उसके बाद ही यह इस बारे में कुछ कहेंगे। इधर, उनके इस कदम से यहां राजनीतिक हलकों में फिर तरह-तरह की चर्चाएं हुईं। यह चर्चा रही कि मुकुल जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे।