फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former BJP MLA Sanjeev Raja passed away Yogi Adityanath expressed grief

Aligarh News: भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा का निधन, पत्नी मुक्ता राजा अस्पताल में भर्ती

Sat, 11 Feb 2023 09:35 AM IST
चमन शर्मा चमन शर्मा
चमन शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 09:35 AM IST
सार

संजीव राजा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरुआत की और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए 2017 में शहर विधायक का चुनाव जीता। उनके कार्यकाल के बाद उनकी पत्नी मुक्ता राजा शहर से विधायक चुनी गईं।

विज्ञापन
Former BJP MLA Sanjeev Raja passed away Yogi Adityanath expressed grief
पूर्व विधायक संजीव राजा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में कट्टर हिंदूवादी नेता की छवि रखने वाले शहर विधानसभा से विधायक रहे संजीव राजा का देर रात निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा करीब 12 बजे बारहद्वारी स्थित निवास से चंदनिया शवदाह गृह को निकलेगी। 

विज्ञापन


शहर के निर्वतमान विधायक संजीव राजा की शनिवार देर रात तबियत खराब हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजीव राजा के निधन से भाजपा ही नहीं पूरे अलीगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर संजीव राजा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं आने लगीं।
विज्ञापन


दिवंगत संजीव राजा की अंतिम यात्रा  दोपहर 12 बजे उनके निवास बारहद्वारी से महावीरगंज से अब्दुलकरीम चौराहा से फूल चौराहा से बड़ाबाजार से मदारगेट से आर्यसमाज मंदिर से अचल रोड से रामलीला मैदान से दुबे का पड़ाव चौराहा से मीनाक्षी पुल से आभा होटल रामघाट रोड से चंदनिया शवदाहगृह को जाएगी। इधर संजीव राजा की अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी, उधर उनकी पत्नी और शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें  अमृत नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव राजा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरुआत की और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए 2017 में शहर विधायक का चुनाव जीता। उनके कार्यकाल के बाद उनकी पत्नी मुक्ता राजा शहर से विधायक चुनी गईं।

 

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अलीगढ़ सदर से पूर्व विधायक संजीव राजा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शोक संवेदना में कहा कि भाजपा नेता एवं अलीगढ़ सदर से पूर्व विधायक  संजीव राजा के निधन की खबर सुनकर हृदय व्यथित है। भाजपा के छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हमारे प्रिय बड़े भाई, गुरुजी संजीव राजा ( निवर्तमान विधायक शहर अलीगढ़ ) का अचानक निधन हो गया है, ये हमारे लिए अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed