फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   For sale poster put up at home due to fear of woman

महिला का खौफ: घर पर लगाया 'बिकाऊ है' का पोस्टर, लोगों ने लगा रखे हैं घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे, ऐसी है वो

Thu, 18 Jul 2024 08:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 08:56 PM IST
सार

गांव की ही एक महिला काफी समय से उन्हें परेशान कर रही है। कई बार झूठी शिकायत कर मारपीट, छेड़खानी, आगजनी सहित करीब पांच मुकदमे लिखवा चुकी है। गांव के चार अन्य लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। इससे परेशान होकर वह मकान बेचकर गांव छोड़कर जा रहे हैं। 

विज्ञापन
For sale poster put up at home due to fear of woman
महिला से परेशान होकर घर बेचकर पलायन करने की बात बताता एक परिवार - फोटो : स्वयं

विस्तार

चंडौस के एक गांव निवासी एक महिला से परेशान होकर एक परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है। इनका आरोप है कि महिला उन पर झूठे मुकदमे करा रही है और उसके खौफ से लोगों ने अपने घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। एसडीएम ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


चंडौस कोतवाली के गांव भोगपुर के मजरा भगतपुर निवासी संजय सिंह अपनी पत्नी रानी के साथ 18 जुलाई को एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा से मिले। बताया कि गांव की ही एक महिला काफी समय से उन्हें परेशान कर रही है। कई बार झूठी शिकायत कर मारपीट, छेड़खानी, आगजनी सहित करीब पांच मुकदमे लिखवा चुकी है। गांव के चार अन्य लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। इससे परेशान होकर वह मकान बेचकर गांव छोड़कर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव में महिला का इतना खौफ है कि कई पड़ोसियों ने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में एक 35 बीघा खेत को पटटे पर लिया था। पहले वह खेत महिला के पास थे, इसी रंजिश में वह उन पर झूठे मुकदमे करा रही है। एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा ने बताया कि एक दंपती आए थे, और महिला के उत्पीड़न की कहानी बताई है। उनके प्रार्थना पत्र पर चंडौस कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed