फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   For 41 years, the Sports Department has been waiting for the swimming pool

41 साल से क्रीड़ा विभाग को स्वीमिंग पूल का इंतजाम

Wed, 06 Apr 2022 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
For 41 years, the Sports Department has been waiting for the swimming pool
विश्व खेल दिवस बुधवार को है। इसलिए जिले में स्वीमिंग पूल की दरकार प्रासंगिक है, क्योंकि 41 साल से स्वीमिंग पूल का क्रीड़ा विभाग इंतजार कर रहा है। स्वीमिंग पूल न होने से जिले से तैराक नहीं निकल पा रहे हैं। कई बार पूल के निर्माण को लेकर कोशिशें की गईं, लेकिन हर कोशिश वक्त के साथ नाकामी में बदल गई।
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम वर्ष 1981 में बना था। स्टेडियम में धीरे-धीरे खेल जुड़ते गए। अब कई खेलों का अभ्यास प्रशिक्षु खिलाड़ियों की मौजूदगी में कराया जाता है। शूटिंग रेंज से लेकर बैडमिंटन कोर्ट तक की सुविधा है। वर्षों से स्टेडियम में स्वीमिंग पूल की दरकार है। शूटिंग रेंज के बराबर पड़ी जमीन पर 25 मीटर स्वीमिंग पूल बनाने के लिए नाप-जोख हो गई, लेकिन जगह कम होने की वजह से पूल की योजना अधर में अटक गई। फिर, महुआ खेड़ा गांव में सरकारी जमीन को पूल के लिए चिह्नित किया गया, यहां भी बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन

सपा और भाजपा के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री को पूल को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। इन मंत्रियों से आश्वासन भी मिला। मगर वक्त के साथ आश्वासन भी दूर होता गया। स्वीमिंग पूल न होने से तैराक बनने का ख्वाब खिलाड़ियों का अधूरा रह जाता है। ग्रामीण अंचल में तैराकी का अभ्यास नहर में खिलाड़ी करते हैं, लेकिन ट्रायल देने के लिए आगरा जाना पड़ता है और नियम-कानून न जानने की वजह से सफल नहीं हो पाते हैं। अगर स्वीमिंग पूल हो जाए तो जिले से बेहतर तैराक जिले, प्रदेश व देश को मिल सकते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि जिले में स्वीमिंग पूल की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके लिए निदेशालय को अवगत कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed