फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Football

फुटबॉल में मेजबान अलीगढ़ बना चैंपियन

Fri, 21 Feb 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Football
फुटबाल प्रतियोगिता विजयी बनी 38‍‍वीं पीएसी की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
38वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान पर चल रही 24वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबॉल प्रतियोगिता मेजबान 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने जीत ली है, जबकि उप विजेता 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली की टीम रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ व 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के बीच फाइनल खेला गया। अलीगढ़ के दुर्वेश ने गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मैच में वापसी की कोशिश कर रहे बरेली के राहुल राणा को गोल करने में सफलता मिल गई। दोनों टीम का स्कोर 1-1 हो गया। मैच खत्म होने तक दोनों टीमों का यही स्कोर रहा। फिर 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें भी कोई गोल नहीं हो सका। आखिरकार मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें अलीगढ़ से मोहम्मद आरिफ, दुर्वेश, अमित व बरेली से राहुल राणा व आदित्य ने एक-एक गोल किया। अलीगढ़ ने बरेली को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ अली, गोलकीपर शैलेंद्र दीक्षित अलीगढ़, रक्षात्मक खिलाड़ी सागर तोमर बरेली को चुना गया। इससे पहले फाइनल का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी पीएसी आगरा अरविंद सेन, 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अनीस अहमद अंसारी ने किया। 45वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक संजय सिंह, उप सेनानायक कमलेश बहादुर, 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के सहायक सेनानायक राम किशोर, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सहायक सेनानायक उपेंद्र कुमार, 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के के चिकित्साधिकारी शशांक शेखर आदि ने किया। रेफरी की भूमिका फहीम खान, यशपाल, पुनीत, तौफीक अहमद ने निभाई। इस अवसर पर सेनानायक अनीस अहमद अंसारी, सहायक सेनानायक राम किशोर सिंह, शशांक शेखर, हरपाल सिंह, देश दीपक धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन प्लाटून कमांडर फखरे आलम व एएमयू जिम के मुख्य प्रशिक्षक मजहर उल कमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed