फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fog troubled in the morning, relief from the sun in the afternoon

अलीगढ़ः सुबह कोहरे ने किया परेशान, दोपहर में धूप से राहत

Sat, 22 Jan 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fog troubled in the morning, relief from the sun in the afternoon
कलक्ट्रेट रोड पर सुबह कोहरे में होकर गुजरते वाहन। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में ठंड का सितम जारी है। करीब एक सप्ताह बाद निकली तेज धूप ने लोगों को राहत दी। शुक्रवार को सुबह पूरा कोहरे की चादर से ढका रहा। दोपहर में धूप निकलने से कोहरा छंट गया। वहीं खिली धूप में लोगों ने अपने जरूरी काम निपटाए। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। शाम होते ही शीतलहर ने शहर पर कब्जा कर लिया और ठंड बढ़ा दी। इस दौरान लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले एक सप्ताह से धूप न निकलने से लोग परेशान थे। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। साल 2021 में 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री था। इससे साफ जाहिर है कि ठंड पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। अमूमन हर साल ठंड 15 से 20 दिन पड़ती है, लेकिन मौसम विभाग ने इस साल ठंड 30 से 35 दिन पड़ने की बात कही थी। जो बिल्कुल सही साबित हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर से ढका हुआ नजर आया। करीब 11:30 बजे धूप निकली तो लोग घरों से बाहर आए। इस दौरान लोगों को सड़क किनारे, घरों की छतों पर धूप की गर्मी लेते हुए देखा गया। लोगों ने धूप में ही अपने जरूरी काम खत्म किए। हालांकि शीतलहर के चलते लोगों को परेशानी भी हुई। हवा की रफ्तार 7 किमी. प्रति घंटा रही। शाम होते-होते सर्द हवाएं चुभने लगीं। रात में कोहरे ने शहर को फिर से ढक दिया। ठंड के कारण कई लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। सर्दी में चाय काफी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। मौसम विभाग की मानें तो 26 जनवरी के बाद ठंड थोड़ी कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed