फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Focus sampling campaign started in district

कोरोनाः जिले में फोकस सैंपलिंग अभियान शुरू, पहले दिन ऑटो रिक्शा चालकों की हुई जांच

Fri, 30 Oct 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Focus sampling campaign started in district
कोरोना के खात्मे के लिए अब सरकार ने संक्रमित मरीजों को फोकस अभियान के तहत तलाशना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को जिले में इस अभियान के तहत पहले दिन अवंतीबाई चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ई-रिक्शा, ऑटो चालकों की सैंपलिंग की। इस दौरान 300 चालकों की सैंपलिंग कराई गई, जिनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शासन से जारी अभियान के तहत अब 30 अक्तूबर को मेहंदी/ब्यूटी पार्लर, 31 को मिठाई दुकान, 1 नवंबर को रेस्टोरेंट, 2 को धार्मिक स्थल, 3 को मॉल सिक्योरिटी स्टाफ, 4 को इलेक्ट्रॉनिक सामान/वाहन विक्रेताओं, 6 को पटाखा बाजार, 7 को फिर से धार्मिक स्थल, 8 को फिर से मिष्ठान विक्रेताओं, 9 को फुटकार दुकानदारों, 10 को फिर से पटाखा बाजार, 11 को फिर से मॉल सिक्योरिटी स्टाफ, 12 को फिर से इलेक्ट्रॉनिक सामान/वाहन विक्रेताओं की सैंपलिंग कराई जाएगी। दरअसल, दिवाली के त्योहार को लेकर शासन कोरोना काल में कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहता। स्वास्थ्य विभाग को तारीखवार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पहले दिन डॉ. अनुपम भास्कर की अगुवाई में शहर विभिन्न चौराहों सहित अवंतीबाई चौराहे पर सीएमएस डॉ. राम बिहारी, सलीम अहमद ने टिर्री, ऑटो वालों के 300 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed