{"_id":"6ae50864ddee37cefe0d03de","slug":"flag-procession-taken-out-amidst-chants-slogans-and-cheers-resound-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1102172-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जयकारों के बीच निकली ध्वजा यात्रा, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जयकारों के बीच निकली ध्वजा यात्रा, गूंजे जयकारे
Sat, 31 Oct 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
ध्वजायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : samvad
हाथों में बालाजी महाराज के निशान, जुबां पर जयकारे और मन में अटूट आस्था... श्री सालासर बालाजी मंदिर के आठवें स्थापना उत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार को शहर की सड़कों पर यही नजारे दिखे। सुबह श्री गिलहराजजी मंदिर से धूमधाम के साथ ध्वजा यात्रा निकाली गई।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु निशान लेकर शामिल हुए। जो बालाजी के मधुर भजनों पर झूमते-गाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भक्तों का भव्य स्वागत किया गया और उन पर पुष्प वर्षा हुई। जमशेदपुर से आए हरजीत सिंह हीरा ने भजन सुनाए, जिससे रास्ते के राहगीर भी यात्रा में शामिल हो गए।
यात्रा मथुरा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी मंदिर खेड़िया पहुंची। यात्रा में कोई हाथों में बालाजी महाराज का निशान लेकर चल रहा था तो कोई भजनों पर झूमते हुए प्रभु का गुणगान कर रहा था। बालाजी महाराज के जयकारों से मार्ग गूंजता रहा। आयोजन में मंदिर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महामंत्री रजनीकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, श्यामसुंदर वार्ष्णेय, ललित सिंघल, ज्ञान प्रकाश गोयल, वीरेंद्र शर्मा, संजय अग्रवाल, छोटेलाल शर्मा आदि का सहयोग रहा।