फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five thousand people wake up all night for water

अलीगढ़ : पानी भरने के लिए रतजगा करते हैं पांच हजार लोग

Tue, 10 May 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people wake up all night for water
पला होली चौक पर हैंडपंप से निकल रहे गंदे पानी को दिखाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर नौ पला होली चौक में पानी की आपूर्ति का समय तय नहीं है। कभी रात 12 बजे तो कभी एक बजे पानी की आपूर्ति होती है। ऐसे में लोगों को पानी भरने के लिए रतजगा करना पड़ता है, खासतौर पर महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं, चार-चार दिनों तक पानी नहीं आने से नल सूख पड़े रहते हैं। लोगों का कहना है कि कभी-कभी बदबूदार होने के साथ-साथ नल से पीला पानी आता है। जर्जर पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण दो महीने से यह समस्या है। करीब पांच हजार लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इलाके में ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। कुछ दिन पहले 25 हैंडपंप रीबोर कराए गए हैं, उनमें भी पीला पानी आ रहा है। लोगों ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। क्षेत्र की पार्षद से कई बार शिकायत की है, लेकिन नतीजा शून्य है। कुछ दिन पहले जेई जल से भी शिकायत की गई थी। पीने के पानी के लिए सुबह-शाम जद्दोजहद करनी पड़ती है। क्षेत्र में अधिकतर मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं।
विज्ञापन

ये है स्थिति
- वार्ड 9 -नगला पला (पला होली चौक)
- वार्ड की आबादी 20 हजार।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 50 सरकारी हैंडपंप। 20 हैंडपंप खराब हैं।
- दो ट्यूबवेल, दोनों चालू हालत में।
- वार्ड का टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- वार्ड में एक पानी की टंकी।
पार्षद बोलीं, नहीं है गंदे पानी की समस्या
वार्ड में कहीं भी गंदे पानी की समस्या नहीं है। खुद घर-घर जाकर चेक करती हूं। अगर कहीं समस्या आ रही है तो हमें बताएं। क्षेत्र के कुछ हिस्से में पहले गंदे पानी की समस्या थी, अब सभी जगह सही है। हां, कुछ हैंडपंप खराब है, जिसकी शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीलम रानी, वार्ड पार्षद
तय समय पर पानी की आपूर्ति के लिए दिए निर्देश
पानी की आपूर्ति के समय निर्धारण के लिए जीएम जल को निर्देशित कर दिया है। वार्ड में टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। हैंडपंप से पीले पानी की समस्या को चेक कराया जाएगा, जहां भी पाइपलाइन में लीकेज की समस्या आ रही है, उसे सही कराया जाएगा।
अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
करीब दो महीने से क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। कभी कभी नल में पानी के साथ कचरा आ जाता है। जिससे परेशानी होती है। - जीकेश प्रजापति

.
नल में से बदबूदार पीला पानी आता है। जगह-जगह पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है, जिससे सड़क पर जलभराव हो जाता है। पानी भी बर्बाद होता है। - हरप्यारी
कभी-कभी रात में 12 या 1 बजे पानी आता है। पानी भरने के लिए रात में जगना पड़ता है। पानी की आपूर्ति का कोई समय नहीं है। हैंडपंप से भी पीला पानी आता है। -ओमवती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed