{"_id":"5f8b2714bc02b20b142e27e8","slug":"five-thieves-arrested-and-later-sent-to-jail-about-crore-rupees-and-1-5-kg-gold-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अपने ही घर में रुपये और सामान चुराने वाले पांच चोरों से सवा करोड़ रुपये, डेढ़ किलो सोना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अपने ही घर में रुपये और सामान चुराने वाले पांच चोरों से सवा करोड़ रुपये, डेढ़ किलो सोना बरामद
Sat, 17 Oct 2020 10:47 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए पांचों चोर
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के दादों थाने के गांव मिल्क निवासी तीन युवकों और कासगंज जिले के थाना ढोलना क्षेत्र में गांव जगदीशपुर निवासी उनके ससुर और साले को पकड़कर पुलिस ने एक करोड़ 11 लाख 93 हजार रुपये और डेढ़ किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पांचों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इन चोरों की गिरफ्तारी भी बेहद दिलचस्प तरीके से हुई। अपने ही घर में चोरी करने पर पुलिस ने पूछताछ की तो कई जगह हुईं लाखों की चोरियों का खुलासा और सामान की बरामदगी हो गई।
विज्ञापन
थाना दादों के गांव मिल्क निवासी रिहाना बेगम की बहन की 15 दिन बाद शादी है। उसके मायके वाले शादी का सामान खरीदने के लिए मिल्क गए हुए थे। मंगलवार को शादी का सामान खरीदकर रिहाना बेगम के घर पर रख दिया गया। 14 अक्तूबर की रात वह सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन
15 अक्तूबर की सुबह रिहाना बेगम ने अपने देवर आसिफ और ससुर दिलावर खां पर चोरी का आरोप लगाते हुए दादों थाने में तहरीर दी। 37 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया।
घर पर ही इतनी बड़ी चोरी की सूचना पर पुलिस ने तत्काल ही रिहाना के देवर आसिफ और ससुर को पकड़ लिया। थाने में कड़ाई से हुई पूछताछ में आसिफ ने जो खुलासे किए उससे पुलिस वाले भी चौंक पड़े। आसिफ ने बताया कि रिहाना का पति यासीन और दूसरे भाई शाहरूख समेत रिहाना के भाई अकील खां और पिता मुन्ने खां निवासी गांव जगदीशपुर थाना ढोलना जिला कासगंज के साथ मिलकर वह चोरी करता है।
गांव नवाबपुर पेंडरा में एक माह पहले उन लोगों ने लाखों रुपये की चोरी की थी। इसके बाद गांव बौनाई में पांच दिन पहले लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवर चुराए थे। रिहाना की बहन के दहेज का सामान और रुपये भी चुराने की बात आसिफ ने स्वीकार की।
बताया कि गांव मिलक निवासी प्रमोद के बाजरे की करब में चोरी का पूरा माल छिपाकर उनलोगों ने रखा है। दादों पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मौके पर छापा मारा जहां से एक करोड़ 11 लाख 93 हजार रुपये, एक किलो 525 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने सभी पांच चोरों को पकड़कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।