{"_id":"67b37f0a86f03f24440634a2","slug":"five-shops-including-factory-sealed-on-property-tax-dues-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ नगर निगम: फैक्टरी सहित पांच दुकान सील, छह लाख संपत्ति कर था बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ नगर निगम: फैक्टरी सहित पांच दुकान सील, छह लाख संपत्ति कर था बकाया
Mon, 17 Feb 2025 11:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:55 PM IST
सार
अलीगढ़ नगर निगम बकाया संपत्ति कर राशि वसूलने के लिए अभियान चला रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह अपनी टीम के साथ फैक्टरी सहित पांच दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम ने 17 फरवरी को छह लाख रुपये संपत्ति कर बकाया होने के चलते देहली गेट क्षेत्र और खैर क्षेत्र में बनीं फैक्टरी सहित पांच दुकानों को सील कर दिया। संपत्ति मालिकों को चेतावनी दी है कि अगर सील से छेड़खानी की कोशिश की गई तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम अपनी बकाया राशि वसूलने के लिए अभियान चला रहा है। 17 फरवरी को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह अपनी टीम के साथ देहली गेट स्थित चार दुकानों पर पहुंचे। इन पर 3.20 लाख रुपये बकाया था। दुकान मालिकों को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
इन दुकानों को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम खैर रोड पहुंची। यहां पर एक फैक्टरी पर 1.30 लाख व एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 1.30 लाख रुपये बकाया थे। इन दोनों ही प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन