{"_id":"659eec00f05d8cd4c90b70e4","slug":"five-people-injured-when-tractor-overturns-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-198-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, पांच घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
Thu, 11 Jan 2024 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:42 AM IST
सार
खैर में लोकदल की रैली में शामिल होने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पांच घायल हो गए, इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
रैली में जाते समय पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : संवाद
विस्तार
10 जनवरी शाम साढ़े तीन बजे के करीब भोला डेयरी के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोकदल की रैली में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
खैर तहसील के गांव अंडला निवासी रितिक पुत्र हैपी नंबरदार अपने साथी अमित, अंकित, नीरज और आशीष निवासी ककौला के साथ ट्रैक्टर में लोकदल की किसान रैली में शामिल होने गौमत चौराहे पर जा रहा था। भोला डेयरी के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पांचों घायल हो गए। इनमें रितिक और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन