{"_id":"62a1c81e97930f66015776f1","slug":"five-people-gone-for-ganga-snan-drowned-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: गंगा स्नान करने गए पांच युवक नदी में डूबे, दो की हालत गंभीर, दो सही सलामत, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: गंगा स्नान करने गए पांच युवक नदी में डूबे, दो की हालत गंभीर, दो सही सलामत, एक लापता
Thu, 09 Jun 2022 03:44 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Jun 2022 03:44 PM IST
सार
निकाले गए युवकों में से दो सही सलामत हैं, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके परिजन अलीगढ़ पहुंच गए हैं। एक युवक अभी भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अलीगढ़ के सांकरा गंगा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए बदायूं के पांच युवक एक साथ गंगा स्नान करते समय डूब गए। फिलहाल चार लोगों को गोताखोरों ने निकाल लिया है, लेकिन एक की तलाश अब भी जारी है।
विज्ञापन
निकाले गए युवकों में से दो सही सलामत हैं, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके परिजन अलीगढ़ पहुंच गए हैं। एक युवक अभी भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये हैं सही सलामत
भगीरथ पुत्र नेमसिंह (उम्र-21 वर्ष)
प्रदीप पुत्र तेजपाल निवासी केरई सेरई (उम्र-19 वर्ष)
इनकी हालत गंभीर
प्रमोद पुत्र वीर सिंह (उम्र-20 वर्ष)
हरि सिंह पुत्र बाबूराम (उम्र-18 वर्ष)