फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five people called to interview a foreign company are victims of poisoning

अलीगढ़ : विदेशी कंपनी का इंटरव्यू देने बुलाए पांच लोग जहरखुरानी का शिकार

Sat, 28 May 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five people called to interview a foreign company are victims of poisoning
वृंदावन होटल में बेहोशी की हालत में मिले युवक से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
जर्मन की कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर अलीगढ़ बुलाए गए पंजाब के पांच लोग जालसाजों ने जहरखुरानी कर लूट लिए। शहर के दो अलग-अलग होटलों में ये पांच लोग शुक्रवार को बेहोश मिले तो अफरा - तफरी मच गई। पुलिस द्वारा की गई जांच में एक होटल के सीसीटीवी में शातिर कैद हुआ है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार पिछले दिनों पंजाब के एक समाचार पत्र में जर्मन की कंपनी में ड्राइवर, सेफ आदि की नौकरी को लेकर विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। उसी के आधार पर आवेदकों को अलीगढ़ में इंटरव्यू के लिए सभी दस्तावेजों सहित बुलाया गया। जिसमें अमृतसर के हरिविलास नगर निवासी मैथ्यू अपनी बुआ रीता निवासी पटियाला के साथ संग बुधवार रात अलीगढ़ पहुंचे। यहां वह गांधीपार्क बस स्टैंड के वृंदावन होटल में कमरा लेकर ठहरे। उनके बराबर वाले कमरे में उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाने वाला देहरादून के नेहरू कालोनी धर्मपुर का सौरभ रावत भी ठहरा हुआ था। बृहस्पतिवार को किसी समय सौरभ जरूरी काम से जाने की कहकर होटल से चला गया। फिर नहीं लौटा, मगर मैथ्यू व रीता कमरे में ही रहे। इस बीच उनके मोबाइल पर पंजाब से परिजनों ने संपर्क किया, मगर बात नहीं हो सकी । इस पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने अलीगढ़ में अपने एक परिचित के जरिये इन दोनों की तलाश कराई। बताया गया कि होटल में ठहरते वक्त वे वृंदावन होटल में हैं। इसके बाद से संपर्क नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस वृंदावन होटल के कमरे में पहुंची तो ं दोनों बेहोश मिले। अंदर से इनके एसी और पंखे बंद थे। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां होश आने पर मैथ्यू और रीता ने बताया कि जिस व्यक्ति ने बुलाया था। वही साथ में खाना खाकर गया। इसके बाद वे बेहोश हैं। उनके पास से आभूषण , नकदी, मोबाइल आदि भी गायब थे। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी देखा तो आरोपी कैद पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मोहाली पंजाब से विक्रम जीत सिंह अपने पिता कुलदीप और मां रंजीत कौर संग बृहस्पतिवार रात अलीगढ़ पहुंचे और रेलवे स्टेशन के पास गेलेक्सी होटल में ठहरे। यहां भी उन्हें रात में इंटरव्यू के लिए बुलाने वाला अपने साथ चाय पिलाकर चला गया। तब से ये भी बेहोश हो गए। कुलदीप पंजाब पुलिस में तैनात हैं। दिल्ली में उनका दूसरा बेटा रहता है। जब दिल्ली निवासी बेटे का मां बाप से शुक्रवार दिन में मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ तो उसने पुलिस की मदद ली। तब ये तीनों भी होटल में बेहोश पाए गए। दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। दोनों मामलों में मोबाइल, जेवरात आदि के अलावा करीब 40 हजार रुपये नकद जहरखुरानी की बात कही जा रही है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र दुबे के अनुसार दोनों मामलों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed