{"_id":"6429dfb08db48f9d6f0b6dd4","slug":"five-handpumps-in-the-name-but-people-throats-drying-up-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट: नाम के पांच हैंडपंप, पर लोगों के सूख रहे कंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट: नाम के पांच हैंडपंप, पर लोगों के सूख रहे कंठ
Mon, 03 Apr 2023 04:32 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Apr 2023 04:32 AM IST
सार
अलीगढ़ महानगर के एटा चुंगी के पास वैष्णो धाम कॉलोनी में नगर निगम की पाइप लाइन बिछी नहीं हैं। पांच हैंडपंप हैं, जो खराब हैं। ज्यादातर घरों में सबमर्सिबल लगे हैं। अगर बिजली आपूर्ति ठप हो गई तो लोगों को इन्हीं हैंडपंप के सहारे रहना पड़ता है।
विज्ञापन
वैष्णो धाम में खराब हैंडपंप
- फोटो : रूपेश कुमार
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के एटा चुंगी के पास वैष्णो धाम कॉलोनी में पांच हैंडपंप हैं, लेकिन वह खराब हैं। इससे लोगों के कंठ सूख रहे हैं। पहली बार यह इलाका नगर निगम में आया है। हैंडपंप को दुरुस्त कराने के लिए शिकायत की गई, लेकिन कोई निराकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
इलाके में नगर निगम की पाइप लाइन बिछी नहीं हैं। पांच हैंडपंप हैं, जो खराब हैं। ज्यादातर घरों में सबमर्सिबल लगे हैं। अगर बिजली आपूर्ति ठप हो गई तो लोगों को इन्हीं हैंडपंप के सहारे रहना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछेगी, तब घरों में पानी की आपूर्ति हो सकेगी। नगर निगम से मांग करते हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, वरना खराब हैंडपंप को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
इलाके में पांच हैंडपंप खराब हैं। इनको दुरुस्त कराने के लिए शिकायत की गई थी, लेकिन समाधान नहीं हो सका। -अरविंद कुमार, वैष्णो धाम कॉलोनी
विज्ञापन
खराब हैंडपंप अगर दुरुस्त हो जाएं तो समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। पहली बार यह इलाका नगर निगम में आया है। -राकेश गुप्ता, वैष्णो धाम कॉलोनी