{"_id":"63c2ca3a2dcaec6a5a015852","slug":"five-days-later-furkan-returned-the-mayor-s-vehicle-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पांच दिन बाद मो. फुरकान ने वापस की मेयर वाली गाड़ी, स्टाफ भी हटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पांच दिन बाद मो. फुरकान ने वापस की मेयर वाली गाड़ी, स्टाफ भी हटेगा
Sat, 14 Jan 2023 08:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:59 PM IST
सार
अलीगढ़ नगर निगम की ओर से निवर्तमान मेयर मो फुरकान को पत्र भेजा गया। इस पत्र के आधार पर उन्होंने गाड़ी वापस कर दी है। अभी स्टाफ सोमवार को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
मो. फुरकान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम के मेयर पद का कार्यकाल 9 जनवरी को खत्म होने के बाद अब उनसे प्रशासनिक सुविधाएं भी वापस होने लगी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को निवर्तमान मेयर मो.फुरकान ने नगर निगम की गाड़ी वापस कर दी। स्टाफ भी सोमवार को वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 9 जनवरी को खत्म हो गया। इसके बाद नगर निगम के प्रशासक के पद पर जिलाधिकारी कार्यभाल संभाल रहे हैं। हालांकि उसके बाद भी निवर्तमान मेयर मो.फुरकान के पास नगर निगम की पदेन मेयर की गाड़ी व स्टाफ काम कर रहा था। इस पर नगर निगम की ओर से पत्र भेजा गया। इस पत्र के आधार पर शुक्रवार को गाड़ी वापस कर दी गई है।
विज्ञापन
स्टाफ को सोमवार को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने निवर्तमान मेयर को पत्र भेजे जाने व गाड़ी वापस आने की पुष्टि की है। निवर्तमान मेयर मो.फुरकान ने बताया कि उन्होंने पत्र मिलते ही गाड़ी छोड़ दी है। स्टाफ चूंकि तब तक जा चुका था। इसलिए स्टाफ को सोमवार को कार्यमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन