Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five arrested for misbehaving with police, car torched

Aligarh News: पुलिस से बदसुलूकी में पांच गिरफ्तार, कार धू धू कर जली

Fri, 24 Apr 2026 06:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for misbehaving with police, car torched
बरौली-सौंगरा रोड पर बुधवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान कार सवार दिल्ली के पांच लोगों को पुलिस के साथ बदसुलूकी करने के आरोप में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस कर्मियों से नोकझोंक के दौरान कार में आग लग गई और धू-धूकर जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जवां धीरज यादव ने बताया कि रात्रि करीब 10:00 बजे उप निरीक्षक रामवीर सिंह और हेड कांस्टेबल अर्जुन कुमार बरौली-सौंगरा रोड पर गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इतने में ही अलीगढ़ की ओर से एक कार आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया तो चालक कार को बैक कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को गांव माधौगढ़ के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार सवारों को बाहर निकलने के लिए कहा तो उन्होंने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसी दौरान कार के धुरे में अचानक आग लग गई। कार सवार पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगे। टीम ने अमरौली तथा सीडीएफ चौकी पर फोन कर पुलिस फोर्स को बुलवा लिया। साथ ही दमकल को बुलवाया गया, जिसने कार आग पर काबू पाया लेकिन कार पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने नाम तौसीफ पुत्र अंजुम परवेज, जुनैद पुत्र शकील, आतिफ पुत्र इम्तियाज, मिराज पुत्र इसरार अहमद, समीर पुत्र नजरुल निवासीगण रशीद मार्केट, कृष्णानगर दिल्ली बताए। सभी आरोपियों को पुलिस के साथ बदसुलूकी और मजामत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा अज्ञात साथियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर कार सवार बैक कर भाग रहे थे, पुलिस के पीछा करने के दौरान उनकी कार में आग लगी देखकर उसे रोका तो वह पुलिस से बदसुलूकी करने लगे। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। सर्वम सिंह, सीओ तृतीय।
कार सवारों को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed