{"_id":"61a70b3ab73aba55492b15bb","slug":"fitness-certificate-not-issued-for-two-sleeper-buses-without-hsrp-city-office-news-ali279450088","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एचएसआरपी के बिना दो स्लीपर बसों का जारी नहीं हुआ फिटनेस प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एचएसआरपी के बिना दो स्लीपर बसों का जारी नहीं हुआ फिटनेस प्रमाणपत्र
आरटीओ दफ्तर में बिना एचएसआरपी फिटनेस कराने के लिए पहुंची स्लीपर बस।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
परिवहन विभाग कार्यालय में मंगलवार को एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) के बिना दो स्लीपर बसों का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बस मालिक को पहले एचएसआरपी लगवाने और टूटे हुए कांच को बदलवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही फिटनेस की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि दो स्लीपर बस (यूपी 81 सीटी 6366 व 6367) पंजाब में चलती हैं। सोमवार को यह बसें अलीगढ़ आरटीओ दफ्तर फिटनेस के लिए पहुंची। किसी वजह से काम न होने के चलते मंगलवार को इनकी फाइल कार्यालय में आईं। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने मौके पर दोनों स्लीपर बसों का मुआयना किया तो काफी खामियां मिली। बसों में एचएसआरपी नहीं थी। कांच टूटे हुए थे। इतना ही नहीं, बस के अगले हिस्से पर पीले रंग पर नंबर अंकित था। जबकि बस के पीछे सफेद प्लेट पर बस नंबर अंकित था। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बस मालिक को कह दिया कि पहले काम पूरा कराकर आएं। तभी फिटनेस हो सकेगी। रंजीत सिंह ने बताया कि बस के शीशे टूटे हुए थे। एचएसआरपी नहीं थी। फिटनेस कराने से पहले खामियां दुरुस्त कराने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।