फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First the roads were dug... now the smart city saw on the green trees

पहले सड़कें खोदीं... अब हरे पेड़ों पर चली स्मार्ट सिटी की आरी

Tue, 04 Oct 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:21 AM IST
सार

शहर को सुंदर बनाने में जुटे स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने अभी तक सड़कें ही खोदकर डाल रखी थीं, अब हरे पेड़ों पर भी आरी चलाना शुरू कर दिया है। यह पेड़ पर्यावरण को बचाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहे थे। तय हुआ है कि जितने पेड़ों को काटा जा रहा है उसके बदले दोनों ही विभाग दस गुना पौधे ऐसे सुरक्षित स्थान पर लगवाकर उनकी देखभाल भी करेंगे, जहां उन्हें किसी तरह का नुकसान न होने पाए।

विज्ञापन
First the roads were dug... now the smart city saw on the green trees
रामघाट रोड निकट क्वार्सी चौराहा रोड के किनारे लगे पेड को काटते लोग । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

शहर को सुंदर बनाने में जुटे स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने अभी तक सड़कें ही खोदकर डाल रखी थीं, अब हरे पेड़ों पर भी आरी चलाना शुरू कर दिया है। चौराहा चौड़ीकरण के लिए सोमवार से क्वार्सी चौराहे के आसपास हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। हालांकि यह सब अनुमति लेकर हो रहा है।
विज्ञापन

मगर इलाके के लोग इस तरह हरे पेड़ काटने पर एतराज करने लगे हैं। सोमवार को प्रकरण पर्यावरणविदों तक पहुंचा, जिस पर अधिकारियों से शिकायत भी हुई है। सोमवार सुबह से रामघाट रोड पर दीनदयाल अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़े हरे पेड़ों को आरी चलाकर काटा जा रहा है।
विज्ञापन

इलाके के लोगों और पर्यावरण हितैषी लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि शहर के विकास के नाम पर हरियाली को समाप्त किया जाना गलत हैं। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान होगा। इलाके के लोगों की सूचना पर पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा ने अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में सड़क किनारे खड़े हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। यह पेड़ पर्यावरण को बचाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहे थे। इन्हें बिना किसी ठोस वजह के ही काट दिया गया है। - डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा समाजसेवी

- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सारसौल चौराहे से रामघाट रोड तक 73 हरे पेड़ों को काटने की नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी ने संयुक्त रूप से लिखित में अनुमति मांगी गई है। तय हुआ है कि जितने पेड़ों को काटा जा रहा है उसके बदले दोनों ही विभाग दस गुना पौधे ऐसे सुरक्षित स्थान पर लगवाकर उनकी देखभाल भी करेंगे, जहां उन्हें किसी तरह का नुकसान न होने पाए।
- दिवाकर वशिष्ठ डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed