फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First day of AMU EC meeting

AMU: ईसी की नौ घंटे चली बैठक, पूर्व के प्रस्तावों पर लगी मोहर, पदोन्नति न मिलने पर शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

Sun, 15 Dec 2024 11:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 11:46 AM IST
सार

एएमयू के अहम फैसलों को लेकर एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक की जाती है। जिसके फैसलों को लागू किया जाता है। 

विज्ञापन
First day of AMU EC meeting
एएमयू रजिस्ट्रार ऑफिस से मार्च निकालते डॉक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक 14 दिसंबर को हुई। सुबह 11 से शाम 8 बजे तक नौ घंटे चली इस बैठक में बीते सात महीने में प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मोहर लगाई गई। अब आज भी पुन: बैठक होगी, जिसमें वर्तमान मुद्दों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


इसमें दैनिक वेतन भोगी, छात्र संघ चुनाव और गैर शिक्षण कर्मियों के मुद्दों सहित अन्य मामलों पर चर्चा हो सकती है। गौर हो कि विवि के अहम फैसलों को लेकर एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक की जाती है। जिसके फैसलों को लागू किया जाता है। एएमयू के प्रॉक्टर मो. वसीम अली ने बताया कि 14 दिसंबर की बैठक में सात महीने में लिए गए फैसलों पर चर्चा की गई है। 15 दिसंबर को वर्तमान मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

पदोन्नति नहीं मिलने से परेशान शिक्षकों ने रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

डीएसीपी (डायनेमिक एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेशन) नहीं मिलने से नाराज एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज के शिक्षकों ने रजिस्ट्रार से मिल कर एक मांग पत्र सौंपा। शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि लगभग नौ वर्ष से उनको निर्धारित पदोन्नति नहीं मिल रही है, जबकि बीएचयू और जामिया मिलिया इस्लामिया के शिक्षकों को लगातार नियमानुसार पदोन्नति मिल रही है। 


इस प्रर्दशन का नेतृत्व कर रहे डॉ. दीवान इशरार खान ने कहा कि विवि के 100 से अधिक शिक्षकों के सामने यही समस्या है। यूजीसी ने वर्ष 2015 में डीएसीपी का नियम बनाया था। अब तक किसी को इसका लाभ नहीं मिला है। इस मौके पर कम्युनिटी मेडिसिन के अली जाफर आब्दी, डॉ. जमील अहमद आदि मौजूद रहे। शिक्षकों ने विवि की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक से पहले मांग पत्र सौंपा था, ताकि उनकी इस समस्या को वहां भी उठाया जाए और समाधान निकल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed