फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing on brother in property dispute, nephew injured

Aligarh: संपत्ति विवाद में भाई पर फायरिंग, नौ साल का भतीजा जख्मी, पैर में लगी गोली

Sun, 09 Oct 2022 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 01:45 AM IST
सार

फाइनेंसकर्मी मनीष अपने साथी संग शनिवार देर रात तयेरे भाई अजय के घर पहुंच गया और तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि इस हमले में अजय तो बच गया। मगर बगल में बैठे अजय के 9 वर्षीय बेटे अरनब के पैर को चीरते हुए गोली निकल गई।

विज्ञापन
Firing on brother in property dispute, nephew injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में तयेरे भाई द्वारा दखल देने पर फाइनेंसकर्मी ने फायरिंग कर दी। गोली नौ साल के भतीजे के पैर में जा लगी। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जयगंज सासनी गेट के अजय कुमार गुप्ता की स्कूली बच्चों के टाई-बेल्ट बिक्री की दुकान है। अजय के चाचा राकेश कुमार गुप्ता के बेटे राहुल व मनीष के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में कई बार अजय ने दखल देते हुए मध्यस्थता का प्रयास किया है।
विज्ञापन


इसी विवाद में पेशे से फाइनेंसकर्मी मनीष अपने साथी संग शनिवार देर रात तयेरे भाई अजय के घर पहुंच गया और तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि इस हमले में अजय तो बच गया। मगर बगल में बैठे अजय के 9 वर्षीय बेटे अरनब के पैर को चीरते हुए गोली निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मनीष भाग गया। तत्काल अरनब को पहले जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह के अनुसार बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। मामले में अभी तहरीर ली गई है, जिसमें मनीष व एक अन्य प्रशांत पर नामजद आरोप है। मुकदमा दर्ज देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे घटना को लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed