फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fired on the crowd outside the bank staff, two injured

बैंक के बाहर भीड़ पर चलाई लाठी, दो जख्मी

Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fired on the crowd outside the bank staff, two injured
बैंक के बाहर भीड़ पर चलाई लाठी, दो जख्मी - फोटो : अमर उजाला
बैंकों की लाइन में लगी भीड़ पर लाठीचार्ज के मामले में फतेहपुर के एसपी के निलंबन का खौफ मंगलवार को यहां भी देखने को मिला। मंगलवार दोपहर कस्बा लोधा स्थित देना बैंक के बाहर लगी लाइन पर होमगार्ड द्वारा लाठी बरसाने और फिर सिपाही द्वारा एक युवक को दबोच लिए जाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

पब्लिक ने होमगार्ड व सिपाही को घेर लिया। खबर पर पहुंची थाना पुलिस ने मामला नियंत्रित किया। इसी बीच होमगार्ड के लाठी चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल सीओ को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

शाम तक मिली सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर होमगार्ड को दोषी मानते हुए देर शाम एसएसपी ने ड्यूटी से मुक्त कर दिया और होमगार्ड कमांडेंट को आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाकये के अनुसार नोटबंदी के बाद से बैंकों में करेंसी की कमी है। यहां लोधा स्थित देना बैंक के बाहर दो दिन से लगातार लोगों की लाइन लग रही है और मात्र दो-दो हजार रुपये मिल रहे हैं, जिसे लेकर लोग आक्रोशित भी हैं। मंगलवार सुबह से ही लोगों की लाइन लगी हुई थी।
सुबह मैनेजर बैंक खोलने के बाद एसबीआई मुख्य शाखा से पैसे लेकर आने की बात कहकर चले गए। इस बीच यहां लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। इस दौरान लोगों का यह भी आरोप था कि बैंक स्टाफ द्वारा अपनों अपनों को गोपनीय ढंग से करेंसी बांट रहे हैं। इसे लेकर भी लोग आक्रोशित थे।
इधर, दोपहर में जैसे ही मैनेजर करेंसी लेकर आए तो यहां पब्लिक यह कहते हुए शोर मचाने लगी कि जल्दी बांटों-जल्दी बांटों। इसी बीच भीड़ में घुसकर होमगार्ड भूरी सिंह ने बेवजह वहां लाठी चलाना शुरू कर दिया। उसका मकसद शोर शांत करने का और भीड़ को तितर-बितर करने का था।
मगर उसके द्वारा लाठी चलाने पर दिव्यांग बुजुर्ग हाकिम सिंह निवासी लौहर्रा व राजकुमार निवासी कीरथपुर निमाना के सिर में चोट आ गई। इस पर वहां मौजूद युवक भड़क गए और होमगार्ड के खिलाफ शोर मचाने लगे। इसी बीच वहां एक लैपर्ड पहुंच गई और शोर मचा रहे युवकों में से एक को खींचकर ले जाने लगी।
इस पर भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई और पुलिस व होमगार्ड के खिलाफ हंगामा खड़ा हो गया। इस हंगामे की खबर पर थाने से जीप पहुंची। लोगों को समझाकर शांत किया। घायलों को इलाज के लिए भेजा। इसी बीच किसी ने सोशल मीडिया पर होमगार्ड की करतूत का वीडियो वायरल कर दिया।

मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने सीओ गभाना को मौके पर भेजा। सीओ ने मामले में जांच के आधार पर होमगार्ड भूरी सिंह को आरोपी करार दिया। इस आधार पर देर शाम एसएसपी ने होमगार्ड को ड्यूटी से मुक्त कर कमांडेंट को उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए लिखा है।
एसएसपी राजेश पांडेय के अनुसार किसी अन्य की कोई गलती नहीं थी। भीड़ पर बेवजह लाठी चलाने से भीड़ उग्र हुई थी। इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed