{"_id":"6028293a8ebc3ee93075513c","slug":"fire-safety-course-start-in-gyan-college-city-office-news-ali256188689","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान महाविद्यालय में फायर सेफ्टी पाठ्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान महाविद्यालय में फायर सेफ्टी पाठ्यक्रम शुरू
विज्ञापन
ज्ञान महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।
- फोटो : CITY OFFICE
आगरा रोड स्थित ज्ञान महाविद्यालय में शनिवार को सशक्त महिला व सशक्त समाज के नारे के साथ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. लकी गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में सीमा सिंघल, तूलिका अग्रवाल, राहुल सैनी, दीपक गोयल, डॉ. गौतम गोयल, रितिका गोयल आदि ने प्रतिभागिता की। यहां एमएसएमई के अंतर्गत फायर सेफ्टी पर आधारित पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इसके बाद छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। शिवानी सारस्वत ने छात्र कल्याण समिति के कार्यों का उल्लेख किया। प्राचार्य डॉ. वाईके गुप्ता ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। डॉ. विवेक मिश्रा ने ज्ञान सामाजिक सरोकार के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। अतिथियों ने मेधावी, साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कोरोना काल में शिक्षण के स्वरूप पर डॉ. बीना अग्रवाल ने प्रकाश डाला। डॉ. ललित उपाध्याय के मुख्य संपादन में प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ज्ञान पुष्प 2020-21 के 12वें अंक का विमोचन किया गया।
डॉ. ललित उपाध्याय ने ज्ञान पुष्प पत्रिका का विस्तृत परिचय दिया। विशिष्ट अतिथि तूलिका अग्रवाल ने औपचारिक शिक्षा के साथ व्यवहारिक शिक्षा पर बल दिया। रीमा सिंघल ने महिला सशक्तीकरण पर अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. लकी गुप्ता ने कहा कि सशक्त महिला से ही सशक्त समाज बनता है। उन्होंने पुरुषों को महिला सशक्तीकरण की रीढ़ बताया। अंत में चेयरमैन दीपक गोयल ने स्वतंत्रता सेनानी स्वराज्य गोयल के महिला सशक्तीकरण के कार्यों को प्रेरक बताया। इस अवसर पर अवि प्रकाश मित्तल, दीपा मित्तल, प्रबंधक मनोज यादव, नरेंद्र गौतम, डॉ. मुक्ता वार्ष्णेय, वर्धा शर्मा, डॉ. नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।