फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire NOC is not necessary for the construction of a building of 15 meters height and 500 sqm width

15 मीटर ऊंचाई व 500 वर्गमीटर चौड़ाई के भवन निर्माण पर फायर एनओसी जरूरी नहीं

Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fire NOC is not necessary for the construction of a building of 15 meters height and 500 sqm width
अग्निशमन संबंधी कानून में साफ उल्लेख है कि 15 मीटर ऊंचाई व 500 वर्ग मीटर के भवन निर्माण पर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जरूरत नहीं है। यह नियम स्कूल व अस्पताल को छोड़ कर इस दायरे में आने वाले सभी भवनों पर लागू होता है। भवन निर्माण करा रहे स्वामी को अगर किसी लाइसेंस आदि के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की जरूरत है तो वह विभाग में आवेदन कर सकता है। मगर उसे उसके लिए अग्निशमन संबंधी नियम व शर्तों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

शताब्दी नगर निवासी एमके गर्ग के भवन को लेकर विपिन के चौधरी की ओर से 7 अप्रैल 2022 को पुलिस विभाग के जनसूचना अधिकारी से आरटीआई के तहत दो सवालों पर जानकारी मांगी गई थी। इन सवालों के जवाब में अग्निशमन अधिकारी, तालानगरी द्वितीय की ओर से उन्हें जानकारी दी गई है, जिसमें उल्लेख है कि भवन निर्माण विकास उपविधि 2008 के नियम 3.11.3.2(2) के अनुरूप 15 मीटर से कम ऊंचाई व भू आच्छादन 500 वर्ग मीटर से कम के लिए अग्निशमन विभाग से एनओसी की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

- आरटीआई में दी गई जानकारी बिल्कुल स्पष्ट है। इस दायरे वाले भवनों में स्कूल या अस्पताल संचालन पर फायर एनओसी की जरूरत है। बाकी अगर कोई किसी भी विभाग से किसी तरह का लाइसेंस प्राप्त करना चाहता है और उसमें फायर एनओसी की जरूरत है तो लाइसेंस जारीकर्ता के निर्देश पर फायर एनओसी भवन स्वामी को लेनी होगी। इसके अलावा नहीं। इसके अलावा इस दायरे से बाहर आने वाले भवनों को फायर एनओसी लेनी होगी। - विवेक शर्मा, सीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फायर एनओसी के नाम पर ठगने वालों के गैंग सक्रिय
लोगों को इस जानकारी का अब तक अभाव था। शायद इसी का लाभ फायर एनओसी दिलाने वाले गैंग उठा रहे थे। इसी तरह के गैंगों ने हाल ही में तीन नर्सिंग होम संचालकों को ठगा है। इससे पहले दो अन्य लोगों पर भी फर्जी तरीके से फायर एनओसी दिलाने में कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed