{"_id":"5ed2700f8ebc3e9050183557","slug":"fire-in-turkman-gate-hardware-shop-loss-of-millions-of-rupees-city-office-news-ali234899670","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्कमान गेट स्थित हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुर्कमान गेट स्थित हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
विज्ञापन
तुर्कमान गेट स्थित भाजपा नेता की दुकान में लगी आग के बाद जला पड़ा सामान।
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके में शनिवार सुबह एक हार्डवेयर दुकान में आग लग गई। आग की सूचना पर इलाका पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को कारण सामने आ रहा है। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
सीएए/एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बीच हार्डवेयर कारोबारी तारिक को गोली मारने के आरोपी भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय के चाचा संजीव कुमार वार्ष्णेय की संजीव ट्रेडर्स के नाम से तुर्कमान गेट इलाके में दुकान है। सुबह करीब दस बजे करीब दुकान बंद थी। तभी अंदर से अचानक धुआं उठता देख इलाके के लोगों ने हल्ला मचाया। इसकी सूचना संजीव को पहुंची वह चाबी लेकर दुकान पर पहुंचे। इधर, थाना पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब आधे
घंटे में आग पर काबू पाया। दुकान में रखा सेनेटरी, हार्डवेयर और वॉल पेंट का पूरा माल जल गया। संजीव ने आरोप लगाया है कि यह आग किसी साजिश के तहत भी लगाने की भी आशंका है। मामले में थाना पुलिस से तफ्तीश की गुहार लगाई गई है। हालांकि पुलिस शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सूतमिल चौराहा के पास खोखे में लगी लगी आग
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सूतमिल चौराहा के पास संचालित एक चाय के खोखे में शुक्रवार रात को आग लग गए। इसमें खोखे में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। वकील अहमद निवासी कांशीराम आवास ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले इलाके के लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि उन्होंने खोखे में आ लगाने की धमकी दी थी। आरोप है कि उन्होंने ही खोखे में आग लगाई है।