{"_id":"65f5d40f286466bdca067cac","slug":"fire-broke-out-in-the-room-due-to-short-circuit-elderly-man-died-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कमरे में बेड पर सोए थे बुजुर्ग, शोर्ट सर्किट से लगी आग, बैड पर ही आग में झुलसकर हुई वृद्ध की दर्दनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कमरे में बेड पर सोए थे बुजुर्ग, शोर्ट सर्किट से लगी आग, बैड पर ही आग में झुलसकर हुई वृद्ध की दर्दनाक
Sat, 16 Mar 2024 10:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:47 PM IST
सार
बुजुर्ग एक कमरे में और उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सोए हुए थे। रात में अचानक शोर्ट सर्किट से आग लग गई। बुजुर्ग बेड से नहीं उठ सका और आग में झुलस कर उनकी मौत हो गई। मृतक एक फोटो स्टूडियो संचालक थे।
विज्ञापन
आग लगने से राख हुआ बेड और कमरे का सामान
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस इलाके के अमीर निशा स्थित असगरी लॉज परिसर में रहने वाले फोटो स्टूडियो संचालक की जलकर मौत हो गई। दुर्घटना 16 मार्च तड़के उस समय हुई, जब वे सोये हुए थे, तभी अचानक शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई और बुजुर्ग ने चारपाई पर सोते हुए ही जलने से दम तोड़ दिया। सुबह पत्नी की आंख खुली और मंजर देखा तो शोर मचा दिया। तब तक आग बुझ चुकी थी। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
असगरी लॉज में अमीर निशा में ही समरीन फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान चलाने वाले 75 वर्षीय खुर्शीद आलम परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी सहीदा के अलावा एक बेटा व दो बेटी हैं। वे खुद पैरालाइसिस की बीमारी से ग्रसित थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा बाहर रहता है। वर्तमान में बीमारी के चलते पत्नी दुकान का संचालन करती हैं। 15 मार्च रात में वे अपने कमरे में बेड पर सोये हुए थे, जबकि पत्नी बगल के कमरे में सोयी हुई थी।
विज्ञापन
तड़के किसी समय शार्ट सर्किट से पहले बिजली बोर्ड में आग लगी और फिर बेड के सहारे में रखी मेज तक आग पहुंच गई। जिससे पूरे कमरे में आग फैल गई और धुआं कमरे से बाहर आने लगा। धुएं पर जब पत्नी की आंख खुली तो वे दंग रह गईं। वे पति के कमरे तक पहुंचीं। इस दौरान पति आग की लपट में पूरी तरह घिरे हुए झुलस गए थे। शोर पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और खबर पर इलाका पुलिस व दमकल भी आ गई।
आग पर दमकल की मदद से काबू पाया गया। मगर तब तक खुर्शीद आलम की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक की जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट है। बाकी जांच की जा रही है।