{"_id":"645146a392abc241b0049414","slug":"fire-broke-out-in-the-hardware-factory-running-at-home-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में चल रहे हार्डवेयर कारखाने में लगी आग, हजारों रुपए का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में चल रहे हार्डवेयर कारखाने में लगी आग, हजारों रुपए का नुकसान
Tue, 02 May 2023 10:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 May 2023 10:51 PM IST
सार
घर में ही हार्डवेयर का कारखाना चलता था। सोमवार रात करीब 12 बजे अचानक कारखाने में आग लग गई। जिससे घर में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जयगंज स्थित काला महल के पास फैक्ट्री में आग लगने के दौरान ऑक्सीजन किट पहनते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट इलाके में जयगंज डाकखाने के पास सोमवार देर रात एक हार्डवेयर कारखाने में आग लग गई। कारखाना घर के एक हिस्से में संचालित था। आग लगने से घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से हजारों रुपये के नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विकास गुप्ता निवासी जयगंज डाकखाना थाना सासनी गेट घर में ही हार्डवेयर का कारखाना चलाते हैं। कारखाने में हैंडल व लॉक बनते हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे अचानक कारखाने में आग लग गई। जिससे घर में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची व दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी आग बुझाने के लिए घरों से पानी भरकर डाला। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। सासनी गेट इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन