{"_id":"63b84d9b99d55c3f3814d06b","slug":"fire-broke-out-in-guest-house-of-aligarh-dhanipur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: धनीपुर एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: धनीपुर एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में लगी आग, लाखों का नुकसान
Fri, 06 Jan 2023 10:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:04 PM IST
सार
अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गइ है।
विज्ञापन
धनीपुर एयरपोर्ट गेस्ट हाउस का खाक कमरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में शुक्रवार तड़के अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे की खबर पर अफसर मौके पर पहुंचे और लगी आग को दमकल की मदद से बुझा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने घटना की जांच के लिए सहायक अभियंता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी, जो तीन दिन में अपनी संपूर्ण रिपोर्ट देगी। समिति आग से हुए नुकसान के अलावा हुए नुकसान एवं गेस्ट हाउस की मरम्मतीकरण में खर्च होने वाली धनराशि की भी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
धनीपुर एयरपोर्ट पर आने वाले वीवीआईपी के ठहरने के लिए लोक निर्माण विभाग का एक सरकारी गेस्ट हाउस बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के पास ही इसके संचालन का पूरा जिम्मा है। गेस्ट हाउस में किसी तरह अचानक आग लग गई। चौकीदार को इसकी भनक लगी, तो उसने एयरपोर्ट पर बनी पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों एवं दमकल को सूचना देने के साथ ही विभागीय अफसरों को जानकारी दी। दमकल ने पहुंचकर लगी आग को बुझा लिया।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग के अफसरों के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर भी आ पहुंचे। उन्होंने आग की घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आग से गेस्ट हाउस में रखा एक एसी, फ्रिज, सोफा, कुर्सी, दो पंखे समेत लाखों रुपये कीमत का फर्नीचर जलकर राख हो गया । आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फिर भी गेस्ट हाउस में लगी आग का सही कारण जानने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से आग की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। समिति में एक सहायक अभियंता एवं चार अवर अभियंता शामिल हैं। टीम को अगले तीन दिन में जांच पूरी कर अपनी संपूर्ण रिपोर्ट देगी। टीम आग लगने के कारणों की जानकारी करने के साथ ही हुए नुकसान एवं मरम्मत आदि पर आने वाले खर्चों के बारे में भी अपनी रिपोर्ट 10 जनवरी तक पेश करेगी । उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है ।