फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire broke out in furniture warehouse due to spark

Aligarh: बर्थडे पार्टी में चली आतिशबाजी, फर्नीचर गोदाम में चिंगारी से लगी आग, सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sat, 17 May 2025 11:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 11:06 AM IST
सार

गोदाम मालिक ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में छत पर लापरवाही से आतिशबाजी चलाई जा रही थी। इसी बीच पटाखों से उठी चिंगारी फर्नीचर के गोदाम में पहुंच गई। इससे गोदाम में आग लग गई और सब जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in furniture warehouse due to spark
फर्नीचर के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के नीवरीं में फर्नीचर के एक गोदाम में आतिशबाजी की चिंगारी से भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा कई लाख का कीमती फर्नीचर जलकर राख हो गया। गोदाम स्वामी ने पड़ोसियों पर अपनी छत पर लापरवाही से आतिशबाजी चलाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं दमकल पर सूचना के बाद भी एक घंटे की देरी से आने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


थाना गोंडा क्षेत्र के गांव कुंजी नगला निवासी वहीद खां पिछले 25 वर्ष से परिवार के साथ नींवरी में रहते हैं। वहीद खां की फर्नीचर की दुकान के पीछे ही गोदाम भी बना हुआ है। वहीद खां के अनुसार 16 मई शाम करीब सात बजे पड़ोसी अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में अपनी छत पर लापरवाही से आतिशबाजी चला रहे थे। इसी बीच पटाखों से उठी चिंगारी फर्नीचर के गोदाम में पहुंच गई। इससे गोदाम में आग लग गई और आग की तेज लपटें उठने लगीं । इसकी जानकारी होने पर तमाम लोग मौके पर आ गए और लगी आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए। इलाका पुलिस भी आ गई। आग भीषण थी और बेकाबू होने लगी, जिस पर दमकल को बुलाया गया। 
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि करीब घंटे भर दो दमकल मौके पर पहुंची तब तक आग फर्नीचर के अधिकांश सामान को राख कर चुकी थी। फर्नीचर स्वामी के अनुसार आग में फर्नीचर जल गया है। बन्नादेवी फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल दमकल भेजी गई। दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास कर लगी आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण आतिशबाजी से उठी चिंगारी को बताया जा रहा है।

नाले से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास
भीषण आग को बुझाने के प्रयास में लोग पास से गुजर रहे नाले में कूद पड़े और बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस समय आग लगी तभी इलाके में बिजली गुल हो गई। बिजली घर पर मौजूद कर्मियों ने भी साफ कह दिया कि ऊपर से बिजली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed