{"_id":"689ba0630f0ee1e4a906ecf9","slug":"fire-broke-out-in-a-medicine-shop-at-barla-turn-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101440-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बरला मोड़ पर दवा की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बरला मोड़ पर दवा की दुकान में लगी आग
Wed, 13 Aug 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
बरला मोड़ स्थित एक दवा की दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई। इससे लाखों रुपये कीमत की दवाएं और सामान जल गया। थाना छर्रा क्षेत्र के गांव नगला भमोरी निवासी अमित कुमार की दवा की दुकान है।
सोमवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात के बाद करीब तीन बजे दुकान मालिक ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। अमित मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग धधक रही थी। फ्रिज, कूलर, सीसीटीवी कैमरा सहित दवाएं जल गई थीं।
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि बाद में अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच चुकी थी। संवाद