फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fire breaks out in roadways bus driver conductor saved life jumping

अलीगढ़: रोडवेज की बस में लगी भीषण आग, सो रहे ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

Mon, 01 Feb 2021 12:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Feb 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
fire breaks out in roadways bus driver conductor saved life jumping
रोडवेज बस में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के सरसौल स्थित सेटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। चालक और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। यह घटना थाना बन्नादेवी क्षेत्र की है। 
विज्ञापन


घटना के वक्त बस ड्राइवर और कंडक्टर गाड़ी बंद कर सो रहे थे। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। आग में टिकट मशीन, टीजर बुक, बैग और उसमें रखा टिकट बिक्री का कैश भी जलकर राख हो गया। इस दौरान बस स्टैंड पर खलबली मच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


घटना के वक्त बस में नहीं थी कोई यात्री
राहत देने वाली बात ये है कि घटना के वक्त बस में कोई यात्री नहीं बैठी थी। बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही मौजूद थे। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते ही पूरी बस आग का गोला बन गई। चारों तरफ का धुआं का गुबार छा गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लेकिन कोई हताहत की खबर नहीं है।  । 
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किंट से आग लगने की आशंका
आग लगने की खबर पर बन्ना देवी फायर बिग्रेड स्टेशन से तीन दमकल आग बुझाने पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने आशंका जताई है कि बस में शार्ट सर्किट से आग लगी है। कारणों की जांच की जा रही है।


अलीगढ़-जयपुर के बीच चलती है बस
बता दें कि अलीगढ़-जयपुर के बीच चलने वाली राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर स्लीपर जयपुर डीलक्स डिपो की बस रात 11बजे जयपुर से चलती है। यह बस अलीगढ़ में सुबह करीब 6:30 बजे पहुंच जाती है। बस दोपहर 12:30 बजे अलीगढ़ से जयपुर रवाना होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed