{"_id":"69bc26cbb8d21f18340b1024","slug":"fire-breaks-out-in-confectionery-shop-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, फ्रिज-काउंटर और पूरा स्टॉक जलक राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, फ्रिज-काउंटर और पूरा स्टॉक जलक राख
Thu, 19 Mar 2026 10:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:10 PM IST
सार
रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर दुकान स्वामी घर चले गए। देर रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान से तेज धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन
कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, सामान जला
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अशोक नगर में 18 मार्च रात आई आंधी के बाद एक कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लग गई। आग में कीमती सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
अशोक नगर स्थित मातेश्वरी रेजीडेंसी में निवासी आनंद वार्ष्णेय की कन्फेक्शनरी की दुकान है। रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। देर रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान से तेज धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब तक दुकान में रखा फ्रिज, काउंटर और पूरा स्टॉक जलकर नष्ट हो चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से अक्सर चिंगारी निकलती रहती थी।
विज्ञापन
आशंका है कि 18 मार्च रात भी ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद ही आग दुकान तक पहुंची। पीड़ित दुकानदार आनंद वार्ष्णेय ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। बन्नादेवी के फायर सर्विस ऑफिसर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आग का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन