{"_id":"629db987580b454672595150","slug":"fir-registered-and-notice-issued-against-akhil-bhartiya-hindu-mahasabha-gen-sec-puja-shakun-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव को प्रशासन का नोटिस, विवादित बयान के आरोप में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव को प्रशासन का नोटिस, विवादित बयान के आरोप में एफआईआर दर्ज
Mon, 06 Jun 2022 01:53 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:53 PM IST
सार
नोटिस में कहा गया है कि पूजा शकुन पांडे द्वारा मीडिया को दिया गया बयान और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए पोस्ट से वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हो सकती हैं। यह बयान भड़काऊ है। इसे लेकर एसीएम ने 24 घंटे में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में जु्म्मे की नमाज पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाने वाली अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय की ओर से महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ डॉ. पूजा शकुन पांडेय को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा मीडिया को दिया गया बयान और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए पोस्ट से वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हो सकती हैं। यह बयान भड़काऊ है। इसे लेकर एसीएम ने 24 घंटे में जवाब मांगा है। उचित जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ निषोधाज्ञा उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा एसएसपी कलानिधि नैथानी ने यह जानकारी भी दी है कि पूजा शकुन पांडे द्वारा दिए गए विवादित बयान के दृष्टिगत थाना गांधीपार्क में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए/153बी/295ए/298/505 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन