फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR filed against Congress, BSP, BJP candidate

अलीगढ़ : कोल में कांग्रेस-भाजपा, टप्पल में बसपा प्रत्याशी पर मुकदमा

Wed, 09 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against Congress, BSP, BJP candidate
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में प्रचार के आखिरी दिन भी तीन प्रत्याशियों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें कोल में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी पर महामारी अधिनियम व आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं टप्पल में खैर के बसपा प्रत्याशी पर समय समाप्त होने के बाद भी प्रचार करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना सिविल लाइंस में कोल के कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल व उनके 100 से 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें बिना अनुमति रोड शो करने व भीड़ होने का आरोप है। वहीं थाना क्वार्सी में भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके भी 100 से 150 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा महामारी अधिनियम व आचार संहिता का उल्लंघन करने का दर्ज किया गया है। इसमें भी बिना अनुमति रोड शो व भीड़ का आरोप है। टप्पल में खैर की बसपा प्रत्याशी चारू केन पर समय निकलने के बाद प्रचार का आरोप लगाते हुए मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed