फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR against RLD leader Jayant Chaudhary

रालोद नेता जयंत चौधरी सहित पांच से छह हजार लोगों पर मुकदमा

Thu, 11 Feb 2021 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
FIR against RLD leader Jayant Chaudhary
गोंडा के मुरवार में मंगलवार को किसान पंचायत आयोजित करने के फेर में रालोद नेता फंस गए हैं। पुलिस ने बिना अनुमति पंचायत के आयोजन को लेकर रालोद उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी सहित 5-6 हजार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा निषेधाज्ञा उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह मुकदमा थाने के एसआई सोहनवीर सिंह की ओर से एकराय होकर निषेधाज्ञा उल्लंघन करने, महामारी अधिनियम आदि के तहत दर्ज किया गया है। जिसमें उल्लेख है कि रालोद के तत्वावधान में और पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी की देखरेख में मुरवार पैंठ मैदान में यह पंचायत आयोजित की गई, जिसमें रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के अलावा स्थानीय नेता राज सिंह सभा अध्यक्ष, नवाब सिंह छौंकर संचालक के रूप में आरोपी बनाए गए हैं। इसके अलावा भीड़ में शामिल 5-6 हजार अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। सीओ इगलास मोहसिन खान ने गोंडा में जयंत चौधरी सहित तीन नामजद रालोद नेताओं व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed