फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR against accused for making Fake Aadhaar card and sent to jail in Hathras

फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में मुकदमा, आरोपी भेजे जेल

Tue, 02 Jul 2019 09:55 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 02 Jul 2019 09:55 PM IST
सार

सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक की शिकायत पर हाथरस गेट पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
FIR against accused for making Fake Aadhaar card and sent to jail in Hathras
आधार कार्ड (फाइल फोटो)

विस्तार

फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेजा है। यह कार्रवाई सिंडीकेट बैंक के मैनेजर की शिकायत के आधार पर की गई है। उल्लेखनीय है कि सिंडीकेट बैंक अलीगढ़ रोड के मैनेजर ने सोमवार की दोपहर को कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत की थी कि दो युवक उनकी बैंक में बैठकर दूसरे की आईडी से फर्जी आधार कार्ड बना रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सोनू निवासी वीरनगर थाना जलेसर एटा और आकाश निवासी नकटा कुआं तहसील के पास जलेसर एटा को थाने ले आई। यहां पर पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक अपने किसी रिश्तेदार की फिंगर प्रिंट (रबर) का प्रयोग कर फर्जी से तरीके से आधार कार्ड बना रहे थे। इनके पास से पुलिस ने दो लैपटॉप, एक फिंगर प्रिंट मशीन, दो फिंगर प्रिंट (रबर) और एक जीपीएस मशीन बरामद की।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर की तहरीर पर दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 420/467/468/471 में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित, एसआई विजेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजीत सिंह और जितेंद्र मलिक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed