फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR against 60 people including SP district president

सपा जिला अध्यक्ष सहित 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Thu, 28 Jan 2021 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
FIR against 60 people including SP district president
गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, सलमान शाहिद, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह सहित 60 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने क्वार्सी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से ट्रैक्टर रैली निकाली थी।
यह रैली क्वार्सी चौराहा, चौराहा केला नगर, तस्वीर महल, आईटीआई रोड होते हुए नुमाइश मैदान पर समाप्त हुई थी। इस मामले में थाना बन्नादेवी के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार की ओर से धारा 188, 269 के तहत समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व सांसद और वरिष्ठ सपा नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलमान शाहिद अन्य अज्ञात लोगों सहित 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि धारा 144 लगी हुई थी व अन्य प्रावधान भी लागू थे। इसके बाद भी बिना अनुमति के समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। 15 20 ट्रैक्टरों पर अन्य वाहनों के साथ इन लोगों ने शहर की व्यवस्था को प्रभावित किया। इसलिए इनके खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed