{"_id":"609c297f8ebc3edca86e7393","slug":"finger-prints-of-accused-son-and-friend-taken-in-jewelers-robbery-city-office-news-ali262983454","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स लूटकांड में आरोपी बेटे व दोस्त के फिंगर प्रिंट लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स लूटकांड में आरोपी बेटे व दोस्त के फिंगर प्रिंट लिए गए
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के एटा चुंगी से सटी सरोज नगर कॉलोनी में हुई ज्वेलर्स के घर लूट व पत्नी की हत्या की वारदात में अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। बुधवार को लूट व कत्ल के जुर्म में ज्वेलर्स दंपती के बेटे व उसके दोस्त के फिंगर प्रिंट संकलित किए गए। यह प्रक्रिया फील्ड यूनिट की मदद से जेल में पूरी की गई। अब यह नमूने विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
वाकया 19 फरवरी की दोपहर का है, जब कुलदीप ज्वेलर्स के स्वामी के घर एक करोड़ से अधिक के जेवरात की लूट और उनकी पत्नी कंचन वर्मा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दो दिन में ही पाया कि कोई और नहीं, बल्कि अपनी प्रेमिका से शादी कर घर से अलग रह रहा बेटा ही मुख्य आरोपी है।
पुलिस ने बेटा, उसके दोस्त, उसकी कथित पत्नी और दोस्त की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद किया था। चारों को 21 फरवरी को जेल भेजा था। नियमानुसार गिरफ्तारी के 90 दिन में चार्जशीट दाखिल करनी होती है। इसलिए पुलिस इस सप्ताह या अगले सप्ताह चार्जशीट दायर करने जा रही है। इसी कड़ी में साक्ष्य मिलान की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विवेचक इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार घटना के वक्त घर की तिजोरी से जो फिंगर प्रिंट फील्ड यूनिट ने संकलित किए थे। उनका मिलान मुख्य आरोपी योगेश व उसके दोस्त के फिंगर प्रिंट से होना है। इसके लिए न्यायालय से अनुमति लेकर जेल से बुधवार को दोनों के फिंगर प्रिंट संकलित किए गए हैं और फील्ड यूनिट अब पहले से मौजूद प्रिंटों से उनका मिलान कराकर रिपोर्ट देगी। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस सप्ताह या अगले सप्ताह चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर दी जाएगी।
माल शिनाख्त को 17 तारीख नियत
इस मामले में बरामद माल को चार्जशीट दाखिल करने से पहले वादी द्वारा शिनाख्त कराया जाना है। जिसके लिए एसडीएम न्यायालय में अर्जी दी गई थी, जिस पर न्यायालय ने 17 तारीख नियत कर दी है। अब 17 मई को वादी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और माल शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
ये हैं आरोपी
- योगेश उर्फ राजा सरोज नगर एटा चुंगी क्वार्सी (आरोपी बेटा)
- सोनम उर्फ चित्रा नगला मसानी देहली गेट (बेटे की कथित पत्नी)
- तनुज चौधरी देवनगर खैर बाईपास बन्नादेवी(बेटे का दोस्त)
- शेहजल चौहान उर्फ रिनी गूलर रोड बन्नादेवी (दोस्त की प्रेमिका)