फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   financial year

Aligarh News: बजट खपाने में आधी रात तक खुले रहे दफ्तर

Wed, 01 Apr 2026 02:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
financial year
कोषागार में काम करते कर्मचारी व अधिकारी।  - फोटो : samvad
वित्तीय वर्ष 2025-26 की विदाई की पूर्व संध्या पर जिले के सरकारी महकमों में जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिली। बजट को लैप्स होने से बचाने और आवंटित धनराशि को ठिकाने लगाने के चक्कर में मंगलवार देर रात तक कोषागार, तहसील और रजिस्ट्री कार्यालयों में काम चलता रहा।
विज्ञापन



31 मार्च की समय सीमा के दबाव के चलते विभागीय अधिकारी शेष धनराशि को खर्च करने की जुगत में भिड़े रहे। सबसे ज्यादा हलचल कोषागार कार्यालय में दिखी, जहां बिलों को पास कराने के लिए विभिन्न विभागों के बाबू और ठेकेदार देर रात तक डटे रहे। इसके अलावा, निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) में भी राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए रात तक कामकाज होता रहा।
विज्ञापन

3,722 करोड़ में से 122 करोड़ रह गए शेष

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष में जनपद के 109 विभागों को कुल 3,722 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। प्रशासनिक सक्रियता के बावजूद 31 मार्च 2026 की रात तक लगभग 3,600 करोड़ रुपये ही खर्च किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट की स्थिति

कुल आवंटित बजट- 3,722 करोड़ रुपये

कुल खर्च- 3,600 करोड़ रुपये

शेष (अनप्रयुक्त) राशि - 122 करोड़ रुपये
कई विभाग 50 फीसदी भी खर्च भी नहीं कर पाए :

जहां कुछ विभाग एक-एक पैसा खपाने के लिए रात-दिन एक किए हुए हैं, वहीं जिले के कई विभाग ऐसे भी हैं जो साल भर में अपने आवंटित बजट का 50 फीसदी हिस्सा भी खर्च नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed