फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Finance personnel stopped the women in the car in the middle of the road

Aligarh News: फाइनेंस कर्मियों ने कार सवार महिलाओं को बीच रास्ते में उतारा, लूट की झूठी सूचना दी

Sun, 05 Jan 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2025 01:10 AM IST
सार

फाइनेंस कर्मी ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने कार को लोधा में रोक लिया। लूट की झूठी सूचना देने वाले फाइनेंस कर्मी थाना बन्ना देवी क्षेत्र के युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
Finance personnel stopped the women in the car in the middle of the road
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल हाईवे पर शनिवार रात एक फाइनेंस कर्मी ने शराब के नशे में कार और मोबाइल लूटे जाने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन


पुलिस फाइनेंस कर्मी को थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। इसमें पता चला कि गोंडा निवासी सौरभ पुत्र संतोष की कार उसके जीजा मथुरा के थाना सुरीर के गांव सिकंदरपुर निवासी विक्रम ले गए थे। वह कार से अपने रिश्तेदार की पत्नी का हाल जानने जीवन ज्योति अस्पताल गए थे। इसी दौरान अग्रसेन चौराहे पर फाइनेंस कर्मी मिल गए। कार की एक दो किस्तें जमा नहीं होने पर कार में सवार महिलाएं बीच रास्ते में उतार दीं और जबरन कार ले गए। कार स्वामी से कहा कि कार को मडराक के यार्ड में खड़ा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बौनेर तिराहे पर उसी कार में फाइनेंस कर्मियों ने शराब पी। इस बीच कार स्वामी फाइनेंस कर्मियों की तलाश करते हुए बौनेर पहुंचे। कार स्वामी को देख कर फाइनेंस कर्मी हड़बड़ा कर भागने लगे। स्वामी कार ले गए। इन्हीं में से एक फाइनेंस कर्मी ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने कार को लोधा में रोक लिया। लूट की झूठी सूचना देने वाले फाइनेंस कर्मी थाना बन्ना देवी क्षेत्र के युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed