{"_id":"6730e418aa46dc8ad80c7d00","slug":"fighting-over-abuses-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गाली-गलौज के विरोध पर मारपीट, नौ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गाली-गलौज के विरोध पर मारपीट, नौ पर मुकदमा
Sun, 10 Nov 2024 10:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:19 PM IST
सार
मो. सलीम अपने मकान के निर्माण के लिए ट्रैक्टर से ईंट लेकर आ रहे थे। भुजपुरा बिजलीघर के पीछे पहले से ही मौजूद आरोपी गालियां देने लगे। विरोध पर लाठी-डंडों, चाकू व हाॅकी स्टिक से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ कोतवाली नगर क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने एक व्यक्ति को पीट दिया। पीड़ित ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मदीना काॅलोनी निवासी मो. सलीम ने तहरीर देकर कहा है कि आठ नवंबर को रात 11 बजे वह अपने मकान के निर्माण के लिए ट्रैक्टर से ईंट लेकर आ रहे थे। भुजपुरा बिजलीघर के पीछे पहले से ही मौजूद अली हसन, फैजान, नन्नू, राजा, मुस्तकीम, अरमान, फिरोज, मौसिम, शिब्बू गालियां देने लगे। विरोध पर लाठी-डंडों, चाकू व हाॅकी स्टिक से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
बचाने पहुंचे जुबैर, फैजान, आदिल से भी मारपीट की। आदिल को मरणासन्न अवस्था में छोड़ गए। उसे जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। जिसकी हालत बेहद नाजुक है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार में मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन