फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fighting and stone pelting between two parties

Aligarh News: खेत में बकरी जाने पर दो पक्षों में मारपीट व पथराव,पांच घायल

Fri, 02 May 2025 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 01:07 AM IST
सार

खेत में बकरी चले जाने से दो पक्षों में मारपीट हो गई। पथराव तक हो गया। जिससे पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties
चंडौस थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली चंडौस के गांव जामनका में 30 अप्रैल को खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। इसमें दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि गांव निवासी एक पक्ष की बकरी दूसरे पक्ष के खेत में चली गई। इसको लेकर 30 अप्रैल की रात करीब 8 बजे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले तो गालीगलौज हुई, देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया।
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष से सगीर खां, वसीम खां, आरिफ खां घायल हो गए तो दूसरी ओर से जमील खां व उनकी पत्नी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed