{"_id":"695980cd5d7cd36563077768","slug":"fighting-and-firing-between-two-parties-due-to-enmity-woman-injured-aligarh-news-c-2-1-ali1010-876949-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, महिला घायल
Sun, 04 Jan 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
टप्पल थाने के गांव कमालपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस दौरान सिर पर लगी चोट से एक महिला घायल हो गई। घटना शनिवार की शाम करीब चार बजे की है। पुलिस को मौके से एक खोखा बरामद हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब दो बजे गांव रंजीतगढ़ी निवासी दो-तीन युवक कार से अपने गांव जा रहे थे। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर कमालपुर गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक खेत में गिर गई। वह गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी गांव कमालपुर के कुछ युवक पहुंच गए। पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
इस पर कार छोड़कर युवक अपने गांव चले गए। थोड़ी देर बाद रंजीतगढ़ी से दस-बारह लोग बाइकों पर लाठी, डंडा व हथियार लेकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से दो राउंड फायरिंग की गई। इसी दौरान कमालपुर गांव निवासी सुदेश देवी पत्नी अजीत सिर पर घाव से लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची टप्पल पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल में भर्ती कराया। जट्टारी चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि महिला के सिर पर डंडे की चोट लगी है।
कमालपुर गांव निवासी अमन चौधरी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि एक कार खेत में फंस गई। वहां चार-पांच लोग मौजूद थे। अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने कार को खेत से निकलवाने की कोशिश की लेकिन कार सवार नशे में थे और मदद करने पर गाली-गलौज करने लगे। इसके आधे घंटे बाद करीब 40-50 लोग लाठियां-डंडे लेकर आए। उनके घर पर पथराव किया और गोली चलाई। इसमें उनकी मां के सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है। घर पर मौजूद छोटे बच्चों के भी ईंटें लगी हैं। जट्टारी चौकी प्रभारी ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।