फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fighting and firing between two families in Digsi

Aligarh News: डिगसी में दो परिवारों में मारपीट, फायरिंग

Mon, 23 Mar 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing between two families in Digsi
लोधा थाना इलाके के गांव डिगसी में रविवार देर रात अलग-अलग समुदायों के दो परिवारों में भिड़ंत के दौरान जमकर मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष पर फायरिंग का आरोप है। पुलिस अभी यह पुष्टि नहीं कर रही कि फायरिंग किस पक्ष ने की है। झगड़े में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से छह लोग हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन


गांव का ललित कुमार रविवार रात करीब साढे आठ बजे घर के बाहर बैठा था। इस दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय के सोबी सहित तीन युवक उसके सामने से गाली देते हुए निकल रहे थे। ललित ने गाली देने से मना किया तो दूसरे पक्ष ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर ललित का भाई कान्हा घर से बाहर आया तो उसे भी पीटते हुए अपने घर की तरफ ले गए।
विज्ञापन

तभी ललित के बड़े भाई अरविंद व घनेंद्र भी शोर सुनकर बाहर आए और अपने भाई को छुड़ाने पहुंचे तो उन्हें भी पकड़ लिया और पीटा। किसी प्रकार जान बचाकर सभी भाई अपने घर की तरफ भागे। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोग चाकू और तमंचा लेकर पीछे भागे ललित के घर में घुसते ही गोली मारी जो दरवाजे में पार हो गई। सीओ गभाना महेश कुमार के अनुसार झगड़ा हुआ है। पर यह साफ नहीं कि गोली किस पक्ष ने चलाई है। मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल ललित के पिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed