फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fighting and firing at a wedding

शादी में मिठाई ने कराया बवाल: बरातियों और घरातियों के बीच चले जमकर लाठी-डंडे, फायरिंग में 15 घायल

Mon, 18 Nov 2024 10:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 10:21 AM IST
सार

दुल्हन की तहेरी विवाहित बहन एक स्टॉल पर मिठाई लेने गई, लेकिन उसे मिठाई नहीं मिली। इस पर दुल्हन पक्ष ने कड़ा एतराज जताया। तभी शादी समारोह में हलवाई का काम कर रहे युवक ने अभद्रता करते हुए मिठाई लेकर दुल्हन की तहेरी बहन पर फेंक दी।

विज्ञापन
Fighting and firing at a wedding
शादी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के खैर बाईपास रोड पर 17 नवंबर की देर रात मैरिज होम में दुल्हन की बहन को मिठाई न देने पर बवाल हो गया। बरातियों और घरातियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। कई राउंड फायरिंग होने का भी आरोप है। जिसमें वर- वधू पक्ष से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके बाद लड़की ने शादी करने से ही मना कर दिया। पुलिस ने विवाद को देखते हुए मैरिज होम को खाली करा दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली खैर के गांव एदलपुर निवासी कमल दास ने अपनी बेटी डॉली की शादी देहलीगेट स्थित खैर बाईपास रोड के दीपक के साथ तय की थी। इसके लिए स्थानीय मां गंगा फार्म हाउस मैरिज होम को बुक किया गया था। यहां दुल्हन पक्ष 17 नवंबर दोपहर बाद आ गया। देर शाम बरात के स्वागत सत्कार की तैयारी चल रहीं थीं। बराती और घराती नाश्ता कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रात दस बजे दुल्हन की तहेरी विवाहित बहन सोनी एक स्टॉल पर मिठाई लेने गई, लेकिन उसे मिठाई नहीं मिली। इस पर दुल्हन पक्ष ने कड़ा एतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी शादी समारोह में हलवाई का काम कर रहे युवक ने अभद्रता करते हुए मिठाई लेकर दुल्हन की तहेरी बहन सोनी पर फेंक दी।  यह बात दुल्हन पक्ष को नागवार गुजरी। उन्होंने इसका विरोध करते हुए हलवाई को डांटा तो आरोप है कि तभी दूल्हा पक्ष के लोग हलवाई के समर्थन में वहां आ गए और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ा तो दोनों और से लाठी -डंडे निकल आए और उनमें जमकर मारपीट होने लगी। इतना ही नहीं कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे शादी समारोह में विघ्न पड़ गया और वहां खलबली चीख पुकार शुरू हो गई।   

कुछ देर बाद वहां पथराव होने लगा। कुर्सियां भी फिंकने लगी। मैरिज होम में मारपीट और हंगामें की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई। इस बीच दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट और फायरिंग में दुल्हन पक्ष से दुल्हन डोली के पिता कमल दास, मां सूरजमुखी , तहेरे भाई राम प्रकाश व राहुल सिंह पुत्र रूपदास, भारत कुमार , रामवती पत्नी दीपचंद, ताई विमलेश पत्नी रूपदास आदि  घायल हो गए। दूल्हा दीपक पक्ष से महेंद्र पाल सिंह, अरुण प्रताप विवेक कुमार अंकित प्रताप आदि घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 


सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष  के बीच हुई मारपीट में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, घटना से नाराज दुल्हन डोली ने शादी से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि अभी तो शुरुआत है। जब इनका अभी से ही यह हाल है तो आगे तो उसकी जिंदगी बिल्कुल ही नरक हो जाएगी। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही मैरिज होम से चली गई। अभी इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed