{"_id":"60e0be6a8ebc3e4ae9570a60","slug":"fight-between-two-brothers-in-nagla-masani-bottles-fiercely-five-injured-city-office-news-ali267198392","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला मसानी में दो भाइयों में झगड़ा, जमकर फिंकी बोतलें, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला मसानी में दो भाइयों में झगड़ा, जमकर फिंकी बोतलें, पांच घायल
विज्ञापन
देहलीगेट क्षेत्र के नगला मसानी में शनिवार को दो सगे भाइयों में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले व बोतलें भी फिंकी। इसमें दोनों भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
नगला मसानी निवासी बबलू पुत्र मुंशीलाल व उसके छोटे भाई जितेंद्र की भी परचून की दुकान है। शनिवार को नगर निगम की टीम दुकान के पास नाली की सफाई कर रही थी। इसी दौरान बबलू ने दुकान के बाहर लगे तख्त को उठाया तो जितेंद्र की दुकान पर रखी कोल्ड ड्रिंक की कुछ बोतलें गिर गई।
इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मारपीट में दोनों के परिवारी जन भी शामिल हो गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे व बोतलें तक फिंकी। मारपीट में बबलू उसकी पत्नी नन्ह्री, बेटा अनमोल, जितेंद्र और उसकी पत्नी हेमलता घायल हो गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में हेमलता और अनमोल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर देहलीगेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट हुई है। मामले में अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।