फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fight between car drivers, old man who came to intervene was hit

Aligarh News: कार चालकों में मारपीट,बीचबचाव कराने आए वृद्ध को मारी टक्कर

Sun, 20 Apr 2025 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fight between car drivers, old man who came to intervene was hit
थाना हरदुआगंज क्षेत्र की जलाली पुलिस चौकी के अंतर्गत साधु आश्रम-पनैठी रोड पर शुक्रवार शाम कुत्ते को बचाने के चक्कर में दो कार सवारों में मारपीट हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आए वृद्ध को आरोपी कार सवार टक्कर मारकर भागने लगा, जिसको ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। कार की टक्कर से घायल वृद्ध की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव क्यामपुर निवासी परमानंद के अनुसार शुक्रवार शाम 7 बजे वह अतरौली से साधु आश्रम-पनैठी रोड होते हुए अलीगढ़ जा रहे थे। बरकातपुर गांव के निकट कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार दूसरी साइड में लेनी पड़ी। जिसके कारण सामने से आ रहे कार चालक ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। तभी निधौला गांव के नागेंद्र व राजेश, महमूदपुर गांव के भोलू व राजकुमार बीचबचाव करने पहुंच गए। इस बीच आरोपी कार चालक ने भागने के चक्कर में बीच बचाव में शामिल 60 वर्षीय राजेश को टक्कर मार दी। वह भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उसने अपना नाम शान मोहम्मद निवासी दानपुर थाना बराडी जनपद बुलंदशहर बताया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed