फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fertile land will not be given for Green Field Expressway

Aligarh News: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए नहीं देंगे उपजाऊ जमीन

Wed, 16 Jul 2025 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fertile land will not be given for Green Field Expressway
सादाबाद तहसील परिसर में पंचायत के दौरान नारेबाजी करते किसान। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने तहसील परिसर में महापंचायत की। किसानों ने दोहराया कि वह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अपनी उपजाऊ जमीन हर्गिज नहीं देंगे।
विज्ञापन




अध्यक्षता राम सिंह ने की और संचालन चौ. चंद्रेश सिंह ने किया। इस दौरान एसडीएम संजय कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।पंचायत में तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह वर्मा व मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश सिंह ने कहा कि किसान अलीगढ़ से आगरा तक बनाए जा रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए अपनी जमीन नहीं देना चाहते। सरकार इस पर जल्द निर्णय ले।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि नहर और रजबहों का पानी प्रत्येक किसान को नहीं मिल पाता, इसलिए नाली व चकरोड निकाले जाएं। किसानों से मिलने के लिए लेखपालों के बैठने का समय व स्थान निर्धारित किया जाए। गांव परसौरा में आगंनबाड़ी केंद्र के निर्माण में ठेकेदार ने घटिया सामग्री लगाई है और एक पड़ोसी के मकान में वर्षा का पानी जाने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले में एसडीएम को शिकायती पत्र भी दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। गांव परसौरा सहपऊ में कुछ लोगों ने बिजली कनेक्शन करा रखे हैं, वहां चामड़ माता का मंदिर है, लेकिन मंदिर का कनेक्शन नहीं किया गया है। मौके पर कृष्णवीर सिंह, ओमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सरनाम सिंह, गोधन सिंह, जंगजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामगोपाल, ओमवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed